Ghatshila By-election: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने भरा नामांकन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद


घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन, आजसू पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश महतो, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू, विधायक श्री सरयू राय समेत भाजपा और आजसू गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

घाटशिला में नामांकन के दौरान समर्थकों का उत्साह देखने लायक था, जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भाजपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया।

भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई बताया है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि घाटशिला की जनता एक बार फिर विकास के पक्ष में मतदान करेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post