Chaibasa: गुवा सेल प्रबंधन ने विस्थापितों को नोटिस जारी किया, 10 दिनों में नवनिर्मित वास स्थल में प्रवेश का निर्देश

गुवा सेल प्रबंधन ने विस्थापितों को नोटिस जारी किया, 10 दिनों में नवनिर्मित वास स्थल में प्रवेश का निर्देश



santosh verma

चाईबासा: गुवा सेल प्रबंधन ने गुवा क्षेत्र के विस्थापित हो रहे लोगों को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर बिरसा नगर-2 स्थित नवनिर्मित वास स्थल में प्रवेश करने का निर्देश दिया है। प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि 7 अक्टूबर को जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन लोगों को आवंटन आदेश मिल चुके हैं, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर नए आवासों में शिफ्ट हो जाएं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में, ‘लोक परिसर (अप्राधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971’ के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूचना के अनुसार, संबंधित परिवार अपने आवंटन आदेश एवं चाबियाँ सेल संपदा विभाग के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालयीन समय के दौरान प्राप्त कर सकते हैं। सूची के अनुसार नानक नगर के 84 लोगों,बीबीसी सब स्टेशन क्षेत्र के 22 लोगों,तथा जाटा हाटिंग क्षेत्र के 23 लोगों को नवनिर्मित आवासों में आवंटन किया गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post