Chaibasa: नोवामुण्डी प्रखंड क्षेत्र के कादोजामदा व पादापहाड़ में डायरिया का भिषण प्रकोप से पांच की मौत, 14 से अधिक बिमार


स्थानिय विधायक सोनाराम सिंकु नें लिया संज्ञान तब खुली सिविल सर्जन की आंख, 

विधायक सोनाराम सिंकु के पहल पर शुरू हुई प्राथमिक उपचार,टाटा स्टील नोवामुण्डी अस्पताल में चल रहा इलाज,पांच से अधिक लोग आईसीयू में

टाटा स्टील नोवामुण्डी अस्पताल प्रबंधन हुई सक्रिय और क्षेत्र में चला रही स्वास्थय जांच कैंप

संतोष वर्मा

चाईबासा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुण्डी प्रखंड के कादोजामदा पंचायत के कादोजामदा गांव व पादापहाड़ गांव तथा मोहदी पंचायत के मोहदी गांव व मुण्डासाई गांव सहीत कई गांव के लोग डायरिया के भीषण चपेट में आ जाने से पिछले दो दिनों से ग्रामीण अपनी जिंदगी से जुझ रहें है, लेकिन सरकार के द्वारा संचालित स्वास्थय विभाग के मुलाजिम इस घटना से अनजान है. 

डायरिया के चपेट में अब पांच ग्रामिणों की मौत हो जाने की खबर आई तो गांव में मातम छा गया. इधर इस गंभीर मामले को देखते हुए कादोजामदा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मंजू पुरती नें स्थानिय विधायक सोनाराम सिंकु को इस हादसे की सूचना जैसे दी, खबर सुनते ही मामले को गंभिरता से लेते हुए पहल शुरू कर दी और सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी को स्पष्ट निर्देश दिया की स्थिति काफी गंभीर है, मामले को गंभिरता से देखते हुए तुरंत स्वास्थय जांच दल को भेजें और केंप लगाकर इलाज का व्यवस्था शुरू करायें कोताही बरती गई इलाज व्यवस्था में तो छोडा नहीं जायेगा.

श्री सिंकु के पहल पर स्वास्थय विभाग की निंद खुली तब जाकर स्वास्थय विभाग हरकत में आई.इधर टाटा स्टील नोवामुण्डी अस्पताल प्रबंधन से भी संपर्क साध कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. इधर टाटा स्टील नोवामुण्डी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कादोजामदा पंचायत व पादापहाड़ से डायरिया पिड़ित मरिजों को टाटा स्टील नोवामुण्डी अस्पताल में इलाज कराने के लिए सिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, अब तक टाटा स्टील नोवामुण्डी अस्पताल में आठ से दस लोगों को लाया गया जिसकी हालत काफी गंभीर बताया जा रहा है. जिसका ईलाज शुरू कर दिया गया चार से पांच मरीज आईसीयू में भर्ती है. इधर इस मामले में पांच लोगों की मौत हो जाने की खबर है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post