देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर, 14 को आएंगे सीएम, जोबा माझी ने लिया तैयारियों का जायजा

 देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर, 14 को आएंगे सीएम, जोबा माझी ने लिया तैयारियों का जायजा



सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कैबिनेट मंत्री और कोल्हान के विधायक भाग लेंगे



santosh verma

Chaibasa: 14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में जल, जंगल और जमीन आंदोलन के अगुवा शहीद देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर है। हाट मैदान में स्टेज के अलावा विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में देवेंद्र माझी के अनुवायी और झामुमो समर्थकों के जुटने का अनुमान है। सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कैबिनेट मंत्री और कोल्हान के विधायक भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सांसद जोबा माझी पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है। रविवार को सांसद ने मनोहरपुर के हाजरा प्रांगण एवं गोइलकेरा हाट मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। साथ ही गोइलकेरा में सांसद ने थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। समर्थकों ने बताया कि सोमवार शाम तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारी पूरी कर की जाएगी। मालूम हो कि 1980 में चक्रधरपुर और 1985 में मनोहरपुर से विधायक चुने गए जल, जंगल,  जमीन आंदोलन और आदिवासियों के हक अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले देवेंद्र माझी की 14 अक्टूबर 1994 को असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post