मंत्री दीपक बिरूवा नें चाईबासा के बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम के प्रांगण में *रोल बॉल एवं स्केटिंग खेल* के भव्य कोर्ट का किया उद्घाटन
मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि पूरे पश्चिम सिंहभूम में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में वर्तमान की हेमंत सरकार खेल के विकास के लिए सदैव संकल्पित है
संतोष वर्मा
Chaibasa ःचाईबासा के बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम के प्रांगण में *रोल बॉल एवं स्केटिंग खेल* के भव्य कोर्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीपक बिरुआ, परिवहन मंत्री, झारखंड सरकार,विशिष्ट अतिथि मुकुंद रूंगटा, अतिथि नितिन प्रकाश एवं पश्चिम सिंहभूम रॉल बाल संघ की अध्यक्षा शालिनी सर्राफ, अंतर्राष्ट्रीय रोल बॉल महासंघ के मेंटर मनोज कुमार यादव , झारखंड रॉल बोल संघ के सचिव चंदेश्वर कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रोल बॉल खेल को अतिथियों के बीच प्रदर्शित किया।मनोज कुमार यादव ने रोल बॉल खेल के बारे में विस्तार से बताया, रोल बॉल खेल की शुरुआत 2003 से पुणे, महाराष्ट्र से एक खेल प्रशिक्षक के द्वारा किया गया।वर्तमान में इस खेल को भारत के 28 से ज्यादा राज्य और 60 से ज्यादा देशों में खेला जा रहा है। झारखंड में इस खेल की शुरुआत 2009 में जमशेदपुर से हुई एवं चाईबासा में इसकी शुरुआत 2022 से हुई।चाईबासा में शुरूआत में 30 बच्चों से इस खेल की शुरुआत हुई और वर्तमान में 70 से ज्यादा बच्चे इस खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं ।चाईबासा के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया है। चाईबासा में रोल बॉल खेल के प्रशिक्षक मुकेश कुमार मुखी जी है जो पश्चिम सिंहभूम जिला रोल बाल संघ के सचिव भी है।
मनोज यादव ने मंत्री दीपक बिरुआ का धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से रोल बॉल कोर्ट बन पाया और मंत्री दीपक बिरूवा के द्वारा आज यह कोर्ट चाईबासा रोल बॉल के खिलाड़ियों को समर्पित किया गया।मंत्री दीपक बिरूवा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे पश्चिम सिंहभूम में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में वर्तमान की हेमंत सरकार खेल के विकास के लिए सदैव संकल्पित है। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें जब रोल बॉल खेल के जानकारी मिली तो उन्होंने यह तय किया कि रोल बॉल खेल का कोर्ट चाईबासा में बनना चाहिए। चाईबासा वासियों, समाजसेवी और पावर ग्रिड के सौजन्य से आज इस खेल के कोर्ट का उद्घाटन करते हुए मुझे दिल से खुशी हो रही है विशेष कर छोटे बच्चों का खेलते देखकर। इस खेल से जुड़े हुए सभी खिलाड़ियों, सदस्यों, अधिकारियों एवं अभिभावकों को मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं। इस खेल में जब भी किसी तरह की आवश्यकता होगी, मैं इसके लिए सदैव संकल्पित रहूंगा।इस उद्घाटन समारोह के मौके पर और भी अतिथिगण उपस्थित थे जिनमें श्रीमती चंदा अग्रवाल, श्रीमती रुचि चौबे, श्रीमती सुधा अग्रवाल, श्रीमती हिना ठक्कर, श्री विकाश दोदराजका, श्री केशव दोदराजका, श्रीमती ज्योति, श्री मोलाय कुमार मृधा एवं जमशेदपुर से आए सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद थे, जिन्होंने दिनांक 3 से 6 अक्टूबर 2025 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय सीनियर रोल बॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीत कर आए।इसके साथ ही इस उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में चाईबासा के 100 से ज्यादा खिलाड़ी एवं अभिभावक भी उपस्थित थे।उद्घाटन समारोह के अंत में श्रीमती शालिनी सर्राफ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

