रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के चाईबासा आगमन पर रौनियार वैश्य संघ ने किया स्वागत

 रौनियार वैश्य महासभा के  प्रदेश अध्यक्ष के चाईबासा आगमन पर रौनियार वैश्य संघ ने किया स्वागत








santosh verma

Chaibasa: रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) चाईबासा द्वारा अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद, व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता के चाईबासा आगमन पर स्थानीय के कैफेटेरिया में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया। संघ के संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू, कोषाध्यक्ष छोटू लाल गुप्ता, एवं संजीत गुप्ता व नवीन गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य का माला पहनकर स्वागत किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रौनियार वैश्य संघ चाईबासा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं अन्य गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

इसके पश्चात रौनियार वैश्य संघ चाईबासा के सचिव महावीर प्रसाद राम जिनका निधन विगत 3 अक्टूबर को हो गया था। उनके महुलसाईं स्थित आवास पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य ने शोक संताप्त परिवार से मुलाकात की।

मौके पर दिपक कुमार गुप्ता, शेखर कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, सजीत कुमार गुप्ता,दिलिप कुमार गुप्ता, पदुम कुमार गुप्ता, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, के अलावा काफी संख्या में समाज के सदस्यगण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post