बच्चों ने देखा न्याय का मंदिर, प्राधिकार का किया शैक्षणिक भ्रमण

बच्चों ने देखा न्याय का मंदिर, प्राधिकार का किया शैक्षणिक भ्रमण



 सी जे एम अक्षत श्रीवास्तव ने दिया डी एल एस ए की कार्यवाहियों का विवरण

santosh verma

Chaibasa ःप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डी एल एस ए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में सृजन महिला विकास मंच के माध्यम से संचालित बाल अधिकार मंच चक्रधरपुर की किशोर बालिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय का भ्रमण कराया गया, इस मौके पर छात्राओं ने प्राधिकार कार्यालय का अवलोकन किया और प्राधिकार के द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और कार्यों की जानकारी हासिल की, उन्होंने व्यावहारिक रूप से डी एल एस ए के कार्यों को संचालित होते हुए पहली बार देखा और बहुत खुश हुए।

 मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न सामाजिक कार्यों की  विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि प्राधिकार में सहायता की आस में आने वाले सभी आवेदकों को अपनी बात रखने के लिए आवेदन देना पड़ता है, जहां फ्रंट ऑफिस में व्यक्ति अपनी समस्या सादे कागज पर आवेदन लिख कर प्रस्तुत कर सकता है, अपने किसी मामले की पैरवी वे स्वयं कर सकते हैं या अधिवक्ता के माध्यम से भी आवेदन दे सकते हैं, उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा निशुल्क विधिक सहायता और सेवाएं हमेशा उपलब्ध रहती है, उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कोर्ट की संरचना और मुकदमे के लिए अपनायी जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्रदान की, इस दौरान एल ए डी सी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास और सृजन मंच के इस्लाम भी उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव ने प्रदान की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post