Jamshedpur: विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में बने कई छठ घाट, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया था अनुरोध


जमशेदपुर: आगामी छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर बागबेड़ा कॉलोनी के वीर कुंवर सिंह मैदान में दो अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इसके अलावे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी छठव्रतधारियों की सुविधा के लिए कुल पाॅच अस्थाई कृत्रिम घाटों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इनमें वीर कुंवर सिंह मैदान के दो घाट, शहीद मैदान में एक, चित्रगुप्त पूजा मैदान में एक, और राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में एक घाट शामिल है। इसके पूर्व मुखिया मायावती टुडू नारियल फोड़ कर एवं अगरबत्ती दिखाकर अस्थाई छठ घाट निर्माण कार्य प्रारंभ करवाई।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि अब अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी भरने का कार्य किया जाएगा। ताकि छठव्रतधारी आसानी पूर्वक छठ कर सके और उन्हें किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि छठ पर्व जनभावना और आस्था का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मौके पर मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, धनंजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि के डी मुंडा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, कर्ण सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अजीत सिंहा, इंद्रजीत, अनिल कई स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे और घाट निर्माण कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post