Saraikela: आदित्यपुर आशियाना मोड़ पर ट्रेलर बंद, घंटों जाम से परेशान रहे लोग


आदित्यपुर: आशियाना मोड़ के समीप सोमवार की सुबह एक ट्रेलर बीच सड़क पर बंद हो जाने से यातायात घंटों बाधित रहा। अचानक ट्रेलर खराब होने से आने-जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में काम करने जा रहे कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आम लोग जाम में फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ जाम हटाने का प्रयास किया। चालक ने बताया कि वाहन मोड़ने के दौरान ट्रेलर अचानक बंद हो गया था। ट्रेलर में गेहूं लदा हुआ था, जिसे प्रतापगढ़ से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र लाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर आवागमन को सुचारु कर दिया गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post