गुवा मनोहरपुर मार्ग पर पेड़ गिरा, आवागमन ठप

 गुवा मनोहरपुर मार्ग पर पेड़ गिरा, आवागमन ठप



santosh verma

Chaibasa। गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार रात से हो रही लगातार भारी वर्षा का असर बुधवार सुबह देखने को मिला। तेज बारिश और हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गुवा वन विभाग पदाधिकारी को दी है। फिलहाल सड़क को साफ कर यातायात बहाल करने के लिए विभागीय पहल का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पेड़ नहीं हटाया गया तो लोगों को वैकल्पिक रास्ते से लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post