मुसाबनी: झामुमो प्रखंड कमेटी की विशेष बैठक, घाटशिला उपचुनाव पर बनी रणनीति; विधायक समीर माहंती हुए शमिल


मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुसाबनी प्रखंड कमेटी की ओर से घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर विशेष बैठक किया गया।


इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार माहंती उपस्थित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं को जोश भरें। उन्होंने चुनाव जीतने के कई तरह का टिप्स दिए। साथ ही पुराने बुथ कमेटी ने पिछले विधानसभा चुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन को जिस तरह से जीताये थे। उसी तरह स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सह पार्टी के संभावित प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन को जीतने का अपिल किये।


बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संजीवन पातर ने दिया। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो वरिष्ठ नेता शंकर चंद्र हेब्ररम, मुखिया रामचंद्र मुर्मू, सोमाय सोरेन, कान्हू टुडू, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मारिया दास के अलावे विभिन्न पंचायत से आए सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post