मुसाबनी: सुरदा तालाडिह मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न


मुसाबनी/सुनील कुमार साहू: सुरदा के तालाडिह मैदान में दो दिवसीय फुटबाल फाइनल मे बेतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि बाबूलाल सोरेन का स्वागत ढोल-नगाडे के साथ फूलों का गुलदस्ता एवं फूलमाला पहनकर किया गया। बाबूलाल सोरेन के साथ अगस्टिन विमल भी मौजूद रहे और बैठकर खेल का आनंद लेते देखें गए।



इस फुटबॉल खेल में खासियत है की प्राइज के रूप में भेड़ा दिया जाता हैं। इस फुटबॉल के फाइनल खेल को देखने सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।


भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने कहा फुटबॉल खेल के प्रति लोगों का रुचि घटते जा रहा है, इसलिए गांव घर में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन होना बहुत जरूरी है, मैं इसके लिए किसी भी तरह का सहयोग के लिए तैयार हूं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post