सरायकेला: सरायकेला जिले में टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग के मंगलम सिटी के पास सर्विस लाइन पर गाय के बछड़े की हत्या कर फेंके जाने की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए कांड्रा से टाटा जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने “गौ हत्या बंद करो” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
सड़क जाम से यातायात बाधित हो गया। सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया और स्थिति सामान्य हुई।


