न्यायाधीश आनंद सेन पहुंचे चाईबासा, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

 न्यायाधीश आनंद सेन पहुंचे चाईबासा, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत 



पुराने बार पहुंचे , बिताए वक्त को किया याद और अनुभव को किया साझा बार भवन को गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर बनाने का भवन निर्माण विभाग को दिया निर्देश 

santosh verma

Chaibasa  ःझारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आनंद सेन आज चाईबासा पहुंचे । चाईबासा बार के अधिवक्ताओ एवं झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो एवं अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। न्यायाधीश आनंद सेन बार भवन पहुंचे और पुराने बार भवन को देखा और इस बार भवन में चाईबासा में अधिवक्ता के रूप में बिताए अपने अनुभव को साझा किया एवं वैसे अधिवक्ता जो नहीं रहे उन सभी का याद किया।  न्यायाधीश आनंद सेन ने भवन निर्माण विभाग के अभियंता और अधिवक्ताओं से बार भवन कैसे बनेगा, इसकी जानकारी ली एवं भवन निर्माण विभाग के अभियंता को बार भवन अच्छा से बनाने,  पूरी गुणवत्ता और समय के अंदर बार भवन निर्माण करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post