चार नाबालिग लड़कों ने फिल्मी अंदाज में नाबालिग पति के सामने ही पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

 चार नाबालिग लड़कों ने फिल्मी अंदाज में नाबालिग पति के सामने ही पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म



चारों आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया बाल सुधार गृह 

 santosh verma

Chaibasa  ःपश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के रोलाडीह गांव के टोला दिनासाई-पाड़सी के बीच स्थित पुलिया के पास चार नाबालिग लड़कों ने फिल्मी अंदाज में एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चारों बदमाशों ने उसके नाबालिग पति के सामने ही बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता करीब छह महीने पहले तांतनगर प्रखंड अंतर्गत रोलाडीह गांव का रहने वाला एक नाबालिग लड़का से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग पति-पत्नी गुरुवार शाम करीब छह बजे एक साइकिल पर सवार होकर पाड़सी गांव जा रहे थे। इसी क्रम में दिनासाई-पाड़सी के बीच स्थित पुलिया पर घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने दोनों को पकड़ लिया। बदमाशों ने पहले लड़के को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद जान मारने की धमकी दे कर बारी-बारी से उसकी नाबालिग पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ितों के अनुसार चार बदमाशों में से तीन बदमाश उसके पति को पकड़ रखा था और एक बदमाश उसके पति के सामने ही दुष्कर्म किया। इस तरह बारी-बारी से चारों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं चारों बदमाशों ने पति का फोन को अपने कब्जे में ले लिया और फोन वापस करने के बदले में ₹10000 मांगने लगा। पति ने अपनी चतुराई से यह कहते हुए चारों बदमाशों को अपने साथ पाड़सी गांव लेकर चले गए कि मेरा गांव चलो घर से पैसा लेकर दे देंगे। चारों बदमाशों ने उन दोनों के साथ पाड़सी गांव तक चले गए। उन दोनों को घर घर भेज दिया। उसके बाद चारों बदमाश गांव के समीप स्थित एक मैदान में बैठकर इंतजार करने लगे। इधर घर पहुंचते ही दोनों पति-पत्नी मिलकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात में ही ग्रामीण मुंडा के पास चले गए और घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन सुबह पाड़सी गांव के लोग पीड़िता को लेकर दिनासाई चोकेदिरी गांव पहुंचे और चारों युवक की खोजबीन करने लगे। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया। इसके बाद बदमाशों ने आपस में एक दूसरे को खोज निकाला। इस दौरान गांव में दोनों पक्ष के बीच कहा सुनी भी हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार मंझारी थाने में आकर इसकी लिखित शिकायत दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी दिलीप साय मांझी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदलबल दिनासाई चोकेदिरी गांव पहुंच कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।

दुष्कर्म करने वाले चार बदमाशों में से तीन बदमाश गोत्र बिरुवा है, और पीड़िता का गोत्र भी बिरुवा ही है। पीड़िता ने अपनी गोत्र बताते हुए गलत कार्य नहीं करने की गुहार लगाती रही। लेकिन बदमाशों में उनके बातों पर ध्यान नहीं दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post