Saraikela Rail Teka: सरायकेला जिले के गम्हरिया रायबासा फाटक पर कुड़मी समाज का जोरदार रेल टेको आंदोलन


सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले में कुर्मी समाज का रेल टेको आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गम्हरिया स्टेशन से महज़ एक किलोमीटर दूर रायबासा फाटक पर आज बड़ी संख्या में लोग जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया।

शनिवार को कुर्मी समाज के हजारों महिला-पुरुष रायबासा फाटक पर इकट्ठा हुए और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस दौरान ट्रेन परिचालन पूरी तरह बाधित रहा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग है – कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल किया जाए। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों में महिलाओं की भी भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनके हक और पहचान की है।

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन कुर्मी समाज के इस आंदोलन के चलते रेलवे परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post