Saraikela: सरायकेला में कोल्हान डीआईजी ने जिले की विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की


सरायकेला: सरायकेला में कोल्हान डीआईजी ने जिले की विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर अहम समीक्षा बैठक की। कोल्हान के डीआईजी की अध्यक्षता में यह बैठक सरायकेला-खरसावाँ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में चांडिल और सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी और निरीक्षक शामिल रहे।


बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती बढ़ाई जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का भी आदेश दिया।

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा


आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, पंडालों में भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक डायवर्जन की ठोस योजना पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में डीआईजी ने सभी अधिकारियों से सजग और जिम्मेदारीपूर्वक काम करने की अपील की, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post