Jamshedpur: घाटशिला पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, नेताजी और पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि


घाटशिला/सुनील कुमार साहू: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन गुरुवार को घाटशिला पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छवि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चंपई सोरेन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश की सरकार के कार्यों पर नजर रखें, क्योंकि राज्य में जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्म परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि लोगों तक सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी पहुँचाना बेहद जरूरी है।


कार्यक्रम में भाजपा के वर्ष 2024 विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने भारत माता की जयकारे लगाए। वहीं, लखन मार्डी, डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, दिनेश साहू समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।



मौके पर जिला परिषद सदस्य करण सिंह, देवयानी मुर्मू, शिवरतन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज प्रताप सिंह ने किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post