झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

 झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

santosh verma

Chaibasa। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय गुवा में आज शुक्रवार को शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं बाँटते बल्कि समाज की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि मजदूर परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए यूनियन निरंतर प्रयास करती रहेगी। इस मौके पर संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, रोहित पांडे, राजेश यादव, चंद्रिका खण्डाईत, पार्वती दास, सीमा पूर्ति, संजय सांडिल, किशोर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post