बिजली पोल पर बॉक्स और केबल में लगी आग
ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों ठेकेदार के द्वारा जगन्नाथपुर के विभिन्न क्षेत्र में लगाए जा रहे इंसुलेटेड केबल और बिजली पोल में घटिया क्वालिटी के बॉक्स और वायर का इस्तेमाल किया जा रहा है
समाज सेवी सह आंदोलनकारी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा नें की उपायुक्त से जांच कराने की मांग
चाईबासा: जगन्नाथपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिद्धिविनायक रोड स्थित सामुदायिक भवन के सामने लगाए गए बिजली पोल पर बॉक्स और केबल में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पूरा बॉक्स और केबल जलकर खाक हो गया. इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.गनीमत रही कि आग आसपास नहीं फैली और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई.
आए दिन खराबी और हादसे सामने आ रहे
घटना की जानकारी तुरंत ही बिजली विभाग को दी गई. ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों जगन्नाथपुर के विभिन्न इलाकों में लगाए जा रहे इंसुलेटेड केबल और बिजली पोल में घटिया क्वालिटी के बॉक्स और वायर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसका नतीजा है कि आए दिन खराबी और हादसे सामने आ रहे हैं. साथ ही लोड ज्यादा था. इधर झारखंड आंदोलनकारी सह समाज सेवी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा नें कहा की इस तरह का घटिया सामान संवेदक द्वारा लगाया जा रहा है जिसकी जांच उपायुक्त से कराने की मांग किया है,ताकी सरकार के द्वारा बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए करोड़ो रूपये खर्च किया जा रहा लेकिन स्टीमेट के अनुसार सामान नहीं लगाया जा रहा है जिसका जिता जागता प्रमाण आज देखने को मिला है.
