अनुसूचित जाती संगोष्ठी, कार्यक्रम मे कोल्हान प्रभारी 'SC' सूरज मुखी ने रखे अपनी मांग
संतोष वर्मा
Chaibasa ः प्रदेश स्तरीय अनुसूचित जाती संगोष्ठी आज पुराना विधानसभा मे विधायक कांग्रेस सुरेश बैठा के अध्यक्षता में हुई, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस प्रभारी डॉ के राजू , विधायक दल के नेता प्रदीप कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विधायक राजेश कश्यप, विधायक सहजादा अनवर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बदल पत्रलेख पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय , प्रदेश अध्यक्ष SC केदार पासवान के उपस्थिति मे कार्यक्रम हुवा जहाँ प्रदेश भर से अनुसूचित कांग्रेस पदाधिकारी साथ ही अनुसूचित जाती के प्रतिनिधिगण ने आ रही समाज की समस्याओं को बारी बारी से प्रभारी के समक्ष रखें.जहाँ कोल्हान प्रभारी SC सूरज मुखी ने अपनी बातो को रखते हुवे पूर्व मे जो मांगे रही थी, सूची वर पूछा की
1)जाती प्रणाम पत्र समस्या : कोल्हान में समाज के जो भूमि हिन् है आखिर उनका शिक्षा और नियोजन हेतु जो यहाँ के खुठ काठी है, कई पीढ़ी दर पीढ़ी से रहते हुवे आये है! जो सिर्फ और सिर्फ मतदान के लिए ही रह गए है! जो आये दिन अस्थाई का दुःख से झेल रहे है! जो आज के समय मे मूल निवासी होते हुवे भी रिन्फ्यूजी का यातनाओ से शोषित है! बच्चों का भविष्य अंधकार मे डूबता जा रहा है! आये दिन समाज जिले मे हो या प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन जारी है! आखिर उन भूमि हिन् समाज के लोगो को न्याय कब मिलेगा, और कब जाती प्रमाण पत्र बनेगा.
2)भूमि हिनो को आवास हेतु भूमि आवंटन करना : इतिहास गवाह है, अनुसूचित जातियों के लोगो सदियों से सोसित होते हुवे आये है! जो की रोजी रोजगार हेतु अक्सर कल कारखानों की और पलायन किये है, जो की एक प्रमाण है जमशेदपुर, चाईबासा, डांगोवापोसी, नोवामुंडी, गुवा,किरिबुरु जो की किसी तरह से जुगि झोपडी बना के रहने मे मजबूर है! जिस कारण्ड से स्थानीय नहीं बन पा रहा है, और ना ही जाती! तो समस्याओं को देखते हुवे आवास निरमा हेतु चिन्हित कर जरूरत मंदो को कम से कम चार डिसमिल भूमि उपलब्ध कराया जाय.
3)अनुसूचित जाती आयोग: अगर किसी समाज, जाती वर्ग का उत्थान करना है तो वो निर्भर करता है की सरकार मे आयोग का स्थिति कैसे है! बोहोत ही दुःख का विषय है की अनुसूचित जाती आयोग निष्क्रिय है. तो हम एक बेहतर समाज का, समाज का विकास का परिकल्पना कैसे कर सकते है, अतः मांग किये की अविलम्ब अनुसूचित आयोग का पुनः गठन करे!
4)कोल्हान मे मंत्री का परिभृमण व जनसंवाद : कही ना कही कोल्हान के पूर्वी सिंभूम और सराइकेला खरसवान के पार्टी के समाज के लोगो का समस्याओं का समाधान नहीं हो पता है, तो कही ना कही वे खुद को ठगे महसूस करते है! शासन प्रसासन से बेहतर समन्वय स्थापित नहीं हो पता! तो यही बातो को रखा गया की कम से कम तीन माह मे एक बार कोल्हान स्तरीय जिलेवार माननीय मंत्री और माननीय विधायकों का भ्रमण सह जन संवाद कार्यक्रम तय हो तभी समाज के आम कार्यकर्ताओ का कांग्रेस पार्टी के प्रति बिस्वास बढ़ेगा.इन्ही समाज के ज्वलंत मुद्दो को सूरज मुखी ने, माननीय प्रभारी डॉ के राजू, माननीय मंत्री विधायक पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष रखा! उन्होंने आश्वासन दिए जल्द ही इन मुद्दों पर विचार किया जायेगा! साथ ही भूमि हिनो के जाती प्रमाण पत्र के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सदन मे पुनः आवाज़ उठाएंगे!

