Saraikela: सरायकेला पुलिस ने चोरी के मामले का किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार


सरायकेला: सरायकेला थाना में पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 17 अगस्त का है, जब सरायकेला बाजार स्थित इन्द्रटांडी से एक लाल रंग की साइकिल, जिसकी कीमत करीब आठ हजार रुपये बताई जा रही थी, चोरी हो गई थी। तफ्तीश के बाद पुलिस ने 21 अगस्त को शम्भु महतो, उम्र 27 वर्ष, पिता पतु राम महतो, सीनी थाना क्षेत्र के केन्दुआ निवासी को धर दबोचा।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई साइकिल के साथ-साथ दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

छापेमारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया। इस टीम में सीनी शिविर प्रभारी राजेन्द्र कुमार, खरसायों थाना प्रभारी गौरव कुमार, सरायकेला थाना के राहुल कुमार सिंह, बुधराम सामड, सुभाष चन्द्र शर्मा समेत टाइगर मोबाइल के जवान और अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

सरायकेला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post