Saraikela: आदित्यपुर में छेड़खानी और मारपीट मामले का पुलिस ने किया खुलासा; आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा


सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रहे छात्र-छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट मामले का पुलिस ने किया खुलासा।

20 अगस्त की शाम सालडीह बस्ती में कुछ अज्ञात लड़कों द्वारा की गई इस हरकत के बाद आदित्यपुर थाना कांड संख्या 258/25, धारा 126(2)/115(2)76/3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिजित बिस्वाल उर्फ ईलु (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक सालडीह बस्ती मांझी टोला, चांदनी चौक का रहने वाला बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिकीं, अनुसंधानकर्ता एएसआई सुनील कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post