जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक और विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक और विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन



 24898 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹ 5938207/– का हुआ समायोजन

santosh verma 

Chaibasa ःझालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, इस दौरान चाईबासा तथा चक्रधरपुर के न्यायालयों में 9 न्यायपीठों का गठन किया गया, मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन के 23084 और विभिन्न न्यायालयों में लंबित 1814 सहित कुल 24898 मामलों का सफल निष्पादन किया गया तथा   5938207/– की राशि का समायोजन भी हुआ,  

इस के साथ ही विशेष लोक अदालत में एन आई एक्ट से जुड़े 12, मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के 5, भूमि राजस्व संबंधी 5875 और वैवाहिक विवाद के 10 मामलों का निष्पादन भी किया गया,

प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन दे सकते हैं।

आज के मासिक और विशेष लोक अदालत में मौ शाकिर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री अक्षत श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्रीमती एंजिलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (वरीय कोटि), श्री मंजीत कुमार साहू, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, श्रीमती पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में श्री अजय कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, श्री कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री अंकित कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी और पैनल अधिवक्तगण शामिल थे।उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के  सचिव ने दी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post