जगन्नाथपुर में होने वाले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को किया स्थागित,राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर हमारा संगाठन शोक मे
कहा विश्व आदिवासी दिवस दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम हुआ समर्पित
इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़ा है
santosh verma
Chaibasa ःराज्यसभा सांसद सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, जनआंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से जगन्नाथपुर में शोक की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ललित दुराईबुरु व नोवामुंडी के प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान की अध्यक्षता में राजकीय रास्सेल स्कूल के प्रागंण में एक विशेष बैठक रखा गया।जिसमें मुख्यरुप से जगन्नाथपुर विधायक सह झारखंड सरकार के सत्तारूढ दल उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु मौजूद थे। श्री सिंकु ने उपास्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगमी 9 अगस्त को जगन्नाथपुर में होने वाले आदिवासी विश्व दिवस को स्थागित किया जाता है।क्योकिं हमारे राज्य का निमार्ण करने वाले दिशोम गुरू शिबू जी के निधन होने के कारण हमारा पुरा संगठन शोक में है।साथ ही उन्होनें कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ है।इसलिए 9 अगस्त को जगन्नाथपुर में विश्व आदिवासी दिवस नही मनाया जायेगा।इस मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति,विपिन सिंकु,विक्रम हेब्रम,मकरध्वज सरदार,विजय गुप्ता,शुशिल हेस्सा ,कांति तिरिया,एमडी इकबाल,रधुनाथ राहुत,दिनेश प्रधान,सोमनाथ सिंकु,राजु हेब्रम,आताब आलम,रजीत गगाराई,रोशन पान,संजय कुमार,नगेंद्र लागुरी,मदन लागुरी,कृष्णा लागुरी ,एमडी पप्पु सहित काफी संख्या के कार्यकर्ता उपास्थित थे।


