Saraikela-Naxal-Breaking: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम – 44.5 किलो विस्फोटक बरामद, मौके पर ही किया गया नष्ट


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां और चाईबासा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के उग्रवादियों ने कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी अंतर्गत पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपा कर रखी है।


इसके आलोक में सरायकेला-खरसावां पुलिस के नेतृत्व में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवान भी शामिल थे। सघन तलाशी अभियान के दौरान जंगली और पहाड़ी इलाकों से कुल 44.5 किलोग्राम आईईडी बरामद किए गए।

बरामद विस्फोटकों में शामिल हैं:

22.5 किलो IED (1.5 किलो वाले 15 केन),

15 किलो IED (1 किलो वाले 15 केन),

7 किलो IED (500 ग्राम वाले 14 केन)।


सुरक्षा कारणों से बम निरोधक दस्ते की मदद से इन सभी विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post