टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुन्डी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
Chaibasaःशनिवार को टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल मे योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वरीय योग प्रशिक्षक एन०के० दास तथा कनीय हर्ष धनवार ने वार्म अप के साथ शुभारंभ कराया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में बच्चों के बीच लेख लेखन, चित्रांकन, कूट प्रश्नोत्तर, कविता लेखन, वाद-विवाद, भाषण एंव संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात ए०के० ठाकुर ने बच्चों को योग संचालन कराया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया, जैसे कि सूर्य नमस्कार, ताड़ासन और वृक्षासन। इसके अलावा प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास से छात्रों को मानसिक शांति एंव एकाग्रता सुधार करने में मदद मिलेगी। विद्यालय के शिक्षक मानस सर ने शीर्षासन के बारे मे बताया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के समय मे हो रहे बीमारियों जैसे मोटापा, कैंसर, रक्तचाप, कम उम्र मे चश्मे का लगना, तनाव के कारणों के बारे मे भी जिक्र किया तथा बताया कि आज के समय मे जो खुश, शांत और स्वस्थ हैं वही सबसे बड़े धनी है। प्राचार्य ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिवावकों को भी योग करने की सलाह दी। जिसका उद्देश्य एक पृथ्वी, एक स्वास्थ के लिए योग था। छात्र छात्राएँ, शिक्षकों एवं अभिवावकों ने इस कार्यक्रम मे उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति शांति पाठ एवं राष्ट्र गान गाकर किया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने मे सी० सी० ए० प्रभारी डी० के० देव, सचिन चंद्र साव, आदित्य सर ने मदद की। तकनीकी सहायता मैडम कुसुम कुमारी ने अंतरा चौधरी एवं गरिमा मिश्रा के साथ किया। वीडियोग्राफी मे विज्ञान शिक्षक जे० पी० साहू एवं अन्नत मेहर मुस्तैद रहे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक श्री सुरेश पंडा ने किया।
