अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुवा में सेल और सीआईएसएफ की संयुक्त योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुवा में सेल और सीआईएसएफ की संयुक्त योग कार्यक्रम का आयोजन


Chaibasa ः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शनिवार गुवा में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड गुवा और सीआईएसएफ यूनिट जीओएम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ यूनिट गुवा के सहायक कमांडेंट प्रशांत डी और सेल गुवा के महाप्रबंधक मानव संसाधन के प्रवीण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और सीआईएसएफ के जवानों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को लेकर योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। 


योग सत्र का नेतृत्व सीआईएसएफ की योग प्रशिक्षिका एल/एचसी रीना सिंह ने किया, जिन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। ऐसे कार्यक्रमों से कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रशांत डी ने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों के प्रशिक्षण में योग को विशेष स्थान दिया गया है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मानसिक दृढ़ता में वृद्धि होती है। आज का यह आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीआईएसएफ कर्मियों, सेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post