Saraikela: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 22 जून को आयोजित किया जाएगा मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर


सरायकेला: तौसीफ मेराज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां ने जानकारी दी है कि माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा श्री रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन में जिले में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन दिनांक 22 जून 2025 (रविवार) को किया जाएगा।

यह शिविर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन में तथा अन्य सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। यह शिविर छमाही आधार पर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य व्यापक जनसमूह तक विधिक सेवाओं को पहुंचाना है।

इस शिविर के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उनके अधिकारों के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को न्यायिक सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post