Chaibasa: जैंतगढ़ में निकला भव्य रामनवमी जुलूस, कई प्रकार की झांकियों के साथ ही बाइकर्स ने दिखाया करतब


जगन्नाथपुर/संतोष वर्मा: राम जन्मोत्सव के अवसर पर जैंतगढ़ में भव्य राम नवमी जुलूस निकाला गया। जुलूस महावीर मंदिर अखाड़ा से निकल कर झंडा चौक, बेहरा साही, बाबू साही, दुर्गा मंदिर, हाट टंडी, रंगा माटी चौक, चांदनी चौक, ठाकुर बाड़ी चौक,नया बाजार होते हुए पुनः अखाड़ा लौटा। इससे पूर्व सुबह नौ बजे से अखाड़े में झंडा पूजा का कार्यक्रम चला। लगभग सभी घरों से श्रद्धालु अखाड़े में पहुंच कर झंडा की पूजा की तथा रोट सहित लड्डू और फलों का प्रसाद चढ़ाया गया। पूजा का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चला। पूजा के बाद आरती हुई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। जुलूस चार बजे निकाला गया।



जुलूस में आकर्षक झांकियां भी निकाली गई; जुलूस में कई प्रकार के आकर्षक झांकी भी थी। जमशेद पुर के कलाकारों ने राम सीता, हनुमान, राधा कृष्णसहित कई आकर्षक रूपसज्जा करके झांकी निकाली। वहीं भुवनेश्वर से आए बाइकर्स ने हैरत अंग्रेज करतब दिखा कर लोगों को दांतों तले अंगुली चबाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथी लाठी डंडे और पारंपरिक अस्त्रों से भी करतब दिखाया गया। मुख्य खेल झंडा चौक पर हुआ। जुलूस में शामिल होने तथा झांकी और करतब देखने के लिए भारी संख्या मे भीड़ उमड़ी।


जगह जगह हुआ जुलूस का स्वागत; कई स्थानों में जुलूस का शरबत चना देकर स्वागत किया गया। झंडा चौक पर उमेश गुप्ता द्वारा शरबत पिला कर स्वागत किया गया वहीं बाबू साही में सत्तू का शरबत, लस्सी, बेल का शरबत रसना आदि पिलाया गया। जैंतगढ़ चांदनी चौक में मुस्लिम समुदाय ने भी सांप्रदायिक सौहार्द का मिशाल पेश करते हुए ठंडा पिला कर जुलूस का स्वागत किया गया। इससे पूर्व भी ईद में ईद मिलन समारोह आयोजित कर सांप्रदायिक सौहार्द का मिशाल कायम किया गया था।


शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के वॉलेंटियर सहित जगन्नाथपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह सुरक्षा बलों के साथ मुस्तैद थे। रात नौ बजे जुलूस शांति पूर्ण ढंग से अखाड़ा पहुंचकर संपन्न हो गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post