Musabani: महाअष्टमी पर देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

- घंटो कतार में खड़े रहकर की पूजा अर्चना...


मुसाबनी/गणेश प्रसाद: शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर शनिवार को देवी मंदिरों में माता रानी के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी। मुसाबनी नंबर.01 बसंती मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना कराने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। लंबी कतार में लगकर महिलाएं यहां माता का दर्शन कर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। मुसाबनी नंबर.03 बसंती पूजा पंडाल में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही।


अष्टमी पर मां दुर्गा के पूजन का विशेष महत्व होने से देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महा अष्टमी को देवी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में भी गजब की रौनक रही। पंडालों में स्थापित एक से एक दिव्य प्रतिमाओं को देखने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। पंडालों में बच्चों की और भी भीड़ रही। पूजन सामग्री की दुकानों पर पुष्प, चुनरी, नारियल, लाचीदाना, फल आदि की दुकानों पर भीड़ रही।


शारदीय नवरात्र में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खुलते ही घंटा घड़ियाल बज उठे। मां के जयकारे से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। मां की जयकारों वे भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्ति मय हो गया। पंडित मुरारी मोहन मिश्रा, देवव्रत पंडा, संजीव कुमार महापात्र, दीनबंधु महापात्र आदि द्वारा देवी मंदिर एवं पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोचार के साथ महा अष्टमी का पूजा अर्चना संपन्न कराया गया।

बसंती पूजा कमेटी के पूर्व महासचिव सरदार राजू सिंह, अजीत कुमार महंती, जयंत घोष, जगदीश प्रसाद, सोनू श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय, संजय धल, मनोज दास, चंदन श्रेष्ठ, काले थापा, ए एन कर, संजय पांडेय, प्रबीर बारिक, संदीप पटनायक, राजा, मोनी, शंकर, राजू सेनापति आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post