Musabani: मंत्री रामदास सोरेन के निर्देश पर बेनासोल गांव के बालियाडीह में बिजली के खंभे गाड़ने एवं नया केबल लगाने का कार्य शुरू किया गया


मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड के अंतर्गत बेनासोल गांव टोला बालियाडी में  विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। शनिवार 5 अप्रैल शाम के लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निर्देश पर बेनासोल गांव के बालियाडीह में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए खंभे गाड़ने एवं बिजली के नया केबल लगाने का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य वर्षों से झेल रहे उपभोक्ताओं की अनुरोध पर किया जा रहा है।


इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी, जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही थी। झामुमो नेता गौरांग माहली एवं वरिष्ठ नेता जीवन बास्के पंचायत उपाध्यक्ष चांदुराम टुडू ने बालियाडीह टोला का दौरा कर विभाग के द्वारा किया जा रहा कार्य का जायजा लिया एवं ग्रामीणों से मिले।


इस दौरान गांव में बंद पड़ा चापानल एवं कंपनी के सीएसआर निधि द्वारा निर्मित बंद पड़े जालमीनार का भी जायजा लिया। झामुमो नेताओं ने माननीय मंत्री को अवगत कराने एवं समस्या का समाधान करवाने का अश्वासन ग्रामीणों को दिया।


ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए लोकप्रिय विधायक सह माननीय मंत्री रामदास सोरेन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले लकड़ी का खुंटा गाड़ कर जर्जर नंगी तार से बरसों से काम चला रहे थे, जिससे हमेशा किसी संभावित दुर्घटनाओं की आशंका बना रहता था।


इस मौके पर भीमसेन सोरेन, सुभाष सोरेन, कोंदा हेंब्रम, शंकर सोरेन आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post