![]() |
| फोटो- ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते मंत्री रामदास सोरेन |
मुसाबनी: प्रखंड के तेरेंगा पंचायत के घागराडीह धीबर बस्ती में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने नया विद्युत कनेक्शन के साथ 25 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा की धीबर बस्ती के लोगों द्वारा लंबे समय से बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की जा रही थी। जिस पर उन्होंने विभाग को बिजली मुहैया कराने का निर्देश दिया था। इसी के तहत यहां बिजली कनेक्शन के साथ 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे यहाँ रह रहे परिवार को बिजली की सुविधा मिल सकेगी।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, झामुमो नेता कान्हु सामंत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव महेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष पालु माझी, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, मुखिया रामचंद्र मुर्मू, मुखिया दुलारी सोरेन, झामुमो नेता गौरांग माहली, सेवानिवृत्त शिक्षक लोबिन सबर, वकील हेम्ब्रम, सोमाय टुडू, शलीम जावेद, मो० जितेन समेत गाँव के ग्रामीण और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
