![]() |
| फोटो- अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी के साथ योगदान देने वाले नए चौकीदार |
मुसाबनी: उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा चौकीदार नियमावली 2015 के तहत ली गई चौकीदार भर्ती परीक्षा में जिला में सफल 224 उम्मीदवारों का चयन चौकीदार के पद पर किया गया है। जिन्हें बीते दिनों जिला मुख्यालय में नियुक्ति पत्र कार्यक्रम आयोजित कर मंत्री एवं विधायक द्वारा प्रदान किया गया था। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी चौकीदारों को एक माह के अंदर आवंटित अंचल कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को मुसाबनी अंचल कार्यालय में 20 नव नियुक्त चौकीदारों ने अपना योगदान मुसाबनी अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी के समक्ष दिया। योगदान देने में सबसे पहले काकदोहा बीट के लिए लक्ष्मी मुर्मू एवं राजाबसा के लिए सरस्वती कुदादा शामिल थी। नवनियुक्त चौकीदारों की नियुक्ति पूर्णता अस्थाई रूप से की गई है। जिन्हें बिना किसी भी समय पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकती है।
सभी नवनियुक्त चौकीदार को षष्ठम पुनरीक्षित वेतनमान पेय बैंड-1 ,5200-20200, ग्रेड पे 1800 के आलोक में पे मैट्रिक्स लेवल 1 के मूल वेतन 18000 रुपए एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भतों के साथ अभ्यर्थी को अस्थाई रूप से चौकीदार के पद पर नियुक्त किया गया है। अंचल अधिकारी ने सभी कागजातों के साथ नवनियुक्त चौकीदार को योगदान करवाया।
योगदान देने वाले में मुख्य रूप से मोनिका मुर्मू, पूजा हांसदा, रमेश टुडू, शैलेंद्र सोरेन, हीरामणि हांसदा, जुगु हांसदा, अजीत सोरेन, जोबा रानी माझी, सीता टुडू, मोहंती किस्कु, मिहिर भगत, सीमा सोरेन, छाकू मार्डी, सूरज कुमार महतो, नागी सोरेन, जूगु मुर्मू, सुरेश हांसदा एवं सुगदा मांझी शामिल है। सभी चौकीदारों को जिला मुख्यालय द्वारा बीट आवंटित कर दिया गया है। आवंटित बीट के तहत ये सभी चौकीदार काम करेंगे।
योगदान देने के मौके पर अंचल निरीक्षक सरत चंद्र बेरा,कंप्यूटर ऑपरेटर सुमेश महाली, कृष्णा चौधरी आदि उपस्थित थे।
