Chaibasa/Jhikpani: जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि हमारे आदिवासियों को नेताओं से खेती का सुविधा और रोजगार ही मांगना चाहिए लेकिन आजादी के बाद भी हम नेताओ से हंडिया दारू का मांग करते हैं

झींकपानी प्रखंड के गांव हांथी मंडा गांव के सेलदीरी टोला में जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा को किसानों ने बुलाया और गांव में सिंचाई सुविधा के लिए एक 100 ट्रांसफार्मर दिलाने का मांग रखा


चाईबासा/संतोष वर्मा: मंगलवार को झींकपानी प्रखंड के गांव हांथी मंडा गांव के सेलदीरी टोला में जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा को किसानों ने बुलाया और गांव में सिंचाई सुविधा के लिए एक 100 ट्रांसफार्मर दिलाने का मांग रखा। किसानों ने मांग किया कि हमारे गांव पूर्व में जब डीजल सस्ता था तो लोग डीजल पम्प से खेती करते थे लेकिन जबसे डीजल महंगा हुआ अब काफी दिक्कत हो रहा है। 

वर्ष 2024 में प्रधान संस्था द्वारा सोलर पैनल लगाया गया अब उसके माध्यम से खेती हो रहा लेकिन फिर भी पूरा किसानो को पानी नहीं मिल पा रहा है। हमारा मांग है कि अगर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए तो हमलोग सालों भर खेती कर पायेंगे। वैसे भी हमारे गांव खेती के कारण ज्यादा पलायन नहीं कर रहा है। जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि हमारे आदिवासियों को नेताओं से खेती का सुविधा और रोजगार ही मांगना चाहिए लेकिन आजादी के बाद भी हम नेताओ से हंडिया दारू का मांग करते हैं। 

आज हम इसलिए गरीब हैं क्योंकि हम नशा में डूबे हुए हैं और खेती नहीं कर पा रहे हैं। पलायन एक गम्भीर मामला है अगर आदिवासी पलायन होने से नहीं बचेगा तो आने वाले दिनों में आदिवासी अपने भाषा, संस्कृति और जमीन से हमेशा के लिए विस्थापित हो जायेगा। मुझे खुशी है कि आपलोंगो ने मुझसे खेती के लिए ट्रांसफार्मर दिलाने का मांग किया और मैं इसके लिए पूरा ताकत लगा दूंगा। आज हमारे बीच में सरकार जो योजना दे रही है वह बिकास नहीं है वह सहयोग है बिकास के लिए खेती,रोजगार, बेहतर शिक्षा ही बिकास का सीढ़ी हो सकता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post