![]() |
| फोटो-- महा सप्तमी पूजा को लेकर घट लेकर जाते पुजारी व कमेटी के लोग |
मुसाबनी: मुसाबनी नंबर 3 में बसंती पूजा इस वर्ष बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। पूजा पंडाल का निर्माण कर मां बसंती व अन्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। मुसाबनी नंबर.1 बसंती मंदिर में भी बसंती पूजा का आयोजन हो रहा है। यहां भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार से यहां धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर पूजा अर्चना का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सप्तमी पूजा को लेकर सुबह में कंपनी तालाब से गाजे बाजे के साथ घट भरकर पूजा पंडाल में लाया गया। सुबह से हीं पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूजा अर्चना कराने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ पूजा पंडाल में देखने को मिली।
सप्तमी पूजा के अवसर पर दर्जनों भक्तों ने पूजा पंडाल पहुंचकर मां की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। पंडित मुरारी मोहन मिश्रा, देवव्रत पांडा, मुकेश महापात्र ,निमाई चंद्र महापात्र आदि द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ भक्ति भाव से बसंती पूजा पंडाल में पूजा अर्चना संपन्न कराया जा रहा है।
पूजा के सफल आयोजन में बसंती पूजा कमेटी के अजीत मंहती, सचिव जयंत घोष, सोनू श्रीवास्तव, संदीप पटनायक, संजय दल, संजय पांडे, चंदन, राधे ए एन कर, प्रवीर बारिक, सुजीत दास, मीन बहादुर, वीरेंद्र पांडे, अर्चना मंडल, पुजारी-मुरारी मोहन मिश्रा, अमित महापात्रा, देवव्रत पांडा आदि का अहम योगदान है।

