![]() |
| फोटो- पुरस्कृत बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक, बच्चों को पुरस्कृत करते सचिव |
मुसाबनी: गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी सभागार में गुरुवार को सत्र 2024 -25 की वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गयी। परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 15 से अधिक छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुंदन कुमार सिंह ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु पात्र मौजूद थे। इस मौके पर सभी वर्ग के वर्ग शिक्षक ने अपने विचार रखे। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने नए सत्र में नए संकल्प के साथ विद्या अध्ययन करने की नसीहत दी।
प्रिंसिपल मुरारी प्रसाद सिंह, शिवपूजन सिंह चौहान,बिनोद लाल आदि ने भी अपने विचारों से बच्चों को अवगत कराया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय समिति के सचिव कुन्दन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि लगन व मेहनत से ही सफलता मिलती है। आप निरंतर प्रयास जारी रखे, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। मंच संचालन बिनोद लाल ने किया। समारोह को सफल बनाने में सोमेश्वर झा, कृष्ण कुमार, मो जहीरुद्दीन अंसारी, विष्णु पातर, वासुदेव गिरी, किरण कुमारी, अल्पना सिंह ,राहुल लामा, राज मार्डी
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इन्हें मिला पुरस्कार--
वार्षिक परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ नंबर लाने वाले सभी वर्ग के तीन-तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वर्ग षष्ठ में प्रथम उषा मार्डी, द्वितीय तनवीर अंसारी, तृतीय सुमन टुडू ,सप्तम में प्रथम नीलम महाली, द्वितीय क्रिस्टी मुर्मू, तृतीय सुहाना टुडू ,अष्टम वर्ग में प्रथम बाघराय मार्डी, द्वितीय दुलारी मार्डी, तृतीय रोशनी प्रवीण ,वर्ग नवम खंड ए में प्रथम रुमिला हांसदा, द्वितीय सोनाली पातर ,तृतीय रोहित राज मुर्मू ,खंड बी में प्रथम सलमा मुर्मू, द्वितीय प्रदीप बारीक एवं तृतीय चांद टुडू ने प्राप्त किया।
इन सभी स्कूल टॉपर को विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हिमांशु पातर एवं अन्य शिक्षकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
