काशी साहू महाविद्यालय के प्राचार्य सह गणित विभागाध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा को भव्य विदाई दी गई

काशी साहू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह गणित 
विभागाध्यक्ष डॉ बी के सिंहा की शानदार विदाई 


सरायकेला: काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के प्रभारी प्राचार्य सह गणित विभागाध्यक्ष डॉ बी के सिंहा के विदाई के लिए गणित विभाग के छात्र छात्राओं ने सिन्हा सर को तिलक एवं स्वागत गीत एवं फूलों की गुलदस्ता से किया। कार्यक्रम के दौरान गणित विभाग के छात्र छात्राओं के साथ विभागाध्यक्ष महोदय ने केक कटिंग के साथ अपनी भावनाओं को प्रकट किए। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सिन्हा सर की योगदान और छात्र छात्राओं के प्रति लगन एवं निष्ठा को रेखांकित किए। 

विदाई समारोह में छात्र छात्राओं की प्रेम भाव को देख कर सिन्हा सर काफी भावुक नजर आ रहे थे। छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए रंगोली में अपनी चित्र देख कर सिन्हा सर के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और छात्र छात्राओं की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप मे पाकर सिन्हा सर ने कहा ये मेरे संपूर्ण जीवन की साधना का प्रतीक है। इस स्मृति चिन्ह को मै सम्भाल के रखूंगा। 

अपनी संबोधन में कहे कि छात्र छात्राओं का भविष्य डॉ अर्जुन कुमार के हाथों में सौंप रहे है जो आपके भविष्य को एक नई दिशा देंगे। आप सभी छात्र छात्राएं मन लगा के पढ़ाई कीजिए और अपने माता पिता का, गणित विभाग का और महाविद्यालय का नाम रोशन कीजिए। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप लोगों के साथ हमेशा बना रहेगा। 

इस कार्यक्रम में काशी साहु महाविधालय के सभी शिक्षक- शिक्षिका, स्टाफ़, नॉन टीचिंग स्टाफ़, छात्रसंघ, छात्र- छात्राएं उपस्थित थै।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post