जगन्नाथपुर के मौलानगर मैदान में 5 जनवरी से होगा जनता क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक जगन्नाथपुर सोनाराम सिंकु के हाथों

जिसमें प्रथम विजेता को 51 हजार एवं ट्रॉफी वही दूसरी विजेता को 31 हजार एवं ट्रॉफी दिया जाएगा


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर में 5 जनवरी से जगन्नाथपुर का सातवां जनता क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रही है। यह टूर्नामेंट जगन्नाथपुर के मौलानगर मैदान में होगी। जो कि 5 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन करता मिनाज उर्फ राजू अख्तर ने बताया कि जगन्नाथपुर के मौलानगर मैदान में सातवां वार क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रही है जिसमें प्रथम विजेता को 51 हजार एवं ट्रॉफी वही दूसरी विजेता को 31 हजार एवं ट्रॉफी दिया जाएगा। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के जगन्नाथपुर विधानसभा के विधायक सोनाराम सिंकू उपस्थित रहेंगे।

इस जनता क्रिकेट टूर्नामेंट में इच्छुक खिलाड़ियों का टीम भाग ले सकते है। भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 3 हजार की राशि रखी गई है। वही उन्होंने बताया कि जगन्नाथपुर जनता क्रिकेट टूर्नामेंट का एक विशेष कमेटीक की गठन की गई है।जिसमें आयोजन करता राजू अख्तर, अध्यक्ष शाहनवाज खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, सचिव शहीद (मटकू), सह-सचिव शहीद इमाम, कोषा अध्यक्ष सरफराज आलम, संरक्षक सुमित माहापात्रो व बसंत सिंह है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post