आदिवासी हो समाज के संगठनों ने सरायकेला में किया विचार गोष्ठी, कहा हो समाज के लोग शहीदों को सम्मान देने के लिए 01 जनवरी को पिकनिक ना करें


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: एक जनवरी को खरसांवा गोलीकाण्ड के शहिदों को श्रद्धांजलि (दुल सुनुम)अर्पित करने तथा राष्ट्रीय कोल सेना का गठन को लेकर स्थानीय गायत्री होटल में विचार गोष्ठी के बाद श्री विष्णु बानरा ने मीडिया को बताया कि हो समाज के लोगों से अपील रहेगा कि शहीदों को सम्मान देने के लिए उस दिन (1जनवरी) पिकनिक ना करें।

उन्होंने कहा कि उस दिन संगठित होकर शहीद स्थल जाकर शहीदों को(दुल सुमुन) श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कोल सेना संगठन का भी उसी दिन स्थापित (शुरुआत) करने जा रहे हैं। समाज में अन्याय के खिलाफ संगठन आवाज बुलंद करेगी। पूरे भारतवर्ष में हमारे लोगों को संगठित और इसमें जुड़ने की काम करेगी। लगभग एक लाख लोगों को इसमे सदस्य बनाने का लक्ष्य है।


उन्होंने कहा कि विचार गोष्ठी में 01 जनवरी 2025 को खरसावां शहीद स्थल और 2 जनवरी को सेरेंगसिया घाटी के वीरों को श्रद्धांजलि (दुल सुनुम) हेतु कार्यक्रम में भाग लेने का संकल्प लिया गया है।

विचार गोष्ठी में आदिवासी हो समाज के राष्ट्रीय कोल सेना प्रमुख विष्णु बानरा, आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई, सुंदर बानरा, मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, झारखंड आंदोलनकारी मंच के राजकिशोर लोहरा आदि शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post