झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी कल्याण समिति की जिला ईकाई ने किया वस्त्र वितरण


चाईबासा: टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी दोकट्टा गाँव में झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी कल्याण समिति पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास के अध्यक्षता में मकर संक्रांति के उपलक्ष में चार गांव के वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को वस्त्र वितरण किया गया। जिसमें हर साल की भांति इस वर्ष भी वृद्ध महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को कंबल वितरण किया गया। एवं साथ ही साथ झारखंड प्रदेश पान तांती स्वंसी कल्याण समिति मे 50 से भी अधिक स्वजाती सदस्यता ग्रहण किये।


बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय महासचिव विजय कुमार दास, जिला के संरक्षक विकास कुमार केसरी जिला उपाध्यक्ष मोहन केसरी, दुर्योधन पान, सचिव शंकर पान, सहसचिव मुन्ना दास, संगठन सचिव कृपा सिंधु पान, सक्रिय सदस्य मदन दास, दुर्योधन दशाव्या, एवं गांव के सरकारी डाकुआ, अर्जुन दास सेलाय पान, वार्ड सदस्य ज्योति रानी, एवं ग्रामीण समाज के बुद्धिजीवी व्यक्ति शामिल किरण दास, प्रताप दास हेमंत दास, गणेश, अर्जुन पान, जगमोहन पान, जितेंद्र दास, श्याम सुंदर पान, एवं अनेक स्वजाति बंधुगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post