चाईबासा/संतोष वर्मा: प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी यूथ क्लब डांगोवापोसी की और से एक दिवसीय इंटर स्कुल कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता सभी क्षेत्र के सभी स्कूलों जनप्रतिनिधि समाज सेवायों के सहयोग से सफल हुआ। ज्ञात हो क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी, ऑनलाइन मोबाईल गेमो मे और बच्चो का मानसिक रूप से अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव मै रहना जैसी गंभीर समस्या, और क्षेत्र में लगभग सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की उत्साह के लिए आगे खेल जगत मे बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल शिक्षक तो दूर छात्रों को पढ़ने तक का स्कूलों में विषय के अनुसार टीचर नहीं है।
इन्हीं महत्वपूर्ण बच्चों का मौलिक अधिकार, सत प्रतिशत बच्चे स्कुल आये, गलत संगत मे भटके ना को लेकर स्वर्गीय नेताजी मदन मुखी सह स्व हिमाद्री मुखी जी के स्मृति मे एक दिवसीय इंटर स्कूल कबड्डी, एथलीट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे माननीय मुख्य अतिथि के रूप में ओ सी रेलवे सुरक्षा बल विजेंद्र कुमार, रंजीत गागराई, श्रीमती कमला लागूरी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किये। जहाँ कब्बडी बॉयस मे रसेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, कबड्डी गर्ल्स मे केंद्रीय विद्यालय डांगोवापोसी विनर रहे। दो सौ मीटर लड़को की दौड़ मे रोशन पूर्ति केवीएस प्रथम, प्रेम पीजेएसएसभीएम जगन्नाथपुर द्वितीय और आदित्य गोप हाई स्कूल डांगोवापोसी तृतीय।
100-200 मी गर्ल्स गर्ल्स दौड़ सीनियर जूनियर
रानी तिरया, मोनिका कुमारी यु एम एस कलेईया प्रथम विजेता, दूसरे नंबर विजेता खुशबू बारिक, सिमीक्षा पूर्ति के वि एस डांगोवापोसी, श्वेता पूर्ति के इ एम एस चम्पूवा, मेरी बोबोंगा मॉडल स्कुल तीसरे स्थान मे रही।
जहाँ कब्बडी बॉयस मे रसेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, कबड्डी गर्ल्स मे केंद्रीय विद्यालय डांगोवापोसी विनर रहे
100 - 200 मीटर सीनियर जूनियर लड़को की दौड़ मे समीर पी जे एस एस भी एम जगन्नाथपुर , आदित्य गोप उच्च विद्यालय डी पी एस प्रथम स्थान,राहुल गोप रसेल और प्रेम पी जे एस एस दूसरे स्थान मे, समीर महतो और रोशन पूर्ति केवीएस तीसरे स्थान पर रहे. जूनियर प्रसाची गोप, तनुसा तिरया और मोनालिसा बॉयस शेखर बनरा, कृष्ण पूर्ति गुरुदेव, कृष्ण गोप, राजवर्धन, सुमित बोबोंगा *50 मीटर दौड़ गर्ल्स* प्राची गोप, प्रियंका लागूरी, तनुश्री तिरिया पेहला दूसरा और तीसरा स्थान में रहे।
स्लो साइकिल रेस बॉयज सीनियर जूनियर
जितेन कुमार दास, प्रबीन जेराई पेहला राज साव कृष्णा गोप दूसरे स्थान, शेखर बनरा और इसराइल लागूरी तीसरे स्थान पर रहे.इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में टाटा स्टील फाउंडेशन से अभिषेक मुखी, प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल विजेंद्र कुमार, यूथ क्लब सचिव धनुरज्य प्रधान, केंद्रीय विद्यालय खेल शिक्षक रवि कुमार रजक, राज बेहरा मानसिंह बनरा, क्रांति तिरया नीतू शर्मा सिमरन बनरा सपन गुच्छाई आदि का भरपूर सहयोग रहा।
मौके पर रेखा दास, विद्याधर उपाध्याय,रवि गोप, सुखराम लागूरी,शिवपाल बेरवा,परिता पूर्ति, आसा बोबोंगा बेलमती एस्पायर से विशाल गोप आदि मौजूद थें। यूथ क्लब अध्यक्ष सूरज मुखी ने कहाँ सबका सहयोग राहा तो बच्चो के भविष्य के लिए आगे भी क्षेत्र में प्रतियोगिता होती रहेगी,साथ ही सभी को धन्यवाद आभार जताया।
