सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला के कुचाई प्रखंड कार्यालय सभागार में संस्था टीआरसीएससी के सहयोग से प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण की अध्यक्षता में ग्राम सभा के सशक्तिकरण एवं वन अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।
शनिवार को हुई इस कार्यशाला में कुचाई प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान के अलावे जिला व प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
टीआरसीएससी संस्था के सचिव मानस कुमार दास ने संस्था के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रखंड के चार पंचायत में स्वयं परियोजना के अंतर्गत बाल संरक्षण एवं सशक्तिकरण के गतिविधियों के बारे में चर्चा किया। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम सभा को सशक्त बनाकर उनकी बैठक में बच्चों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता देना चाहिए।क्योंकि बच्चे भविष्य के निर्माता है।
कार्यशाला में उपस्थित जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। संबंधित पदाधिकारी ने गांव के विकास व गांव के लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजना की जानकारी दी। कार्यशाला में सोहनलाल कुम्हार एवं अन्य वक्ताओं ने ग्राम सभा के सशक्तिकरण एवं वन अधिकार पर विचार रखा।
मुख्य वक्ता सुधीर पाल ने बताया कि ग्राम सभा एक ऐसा मंच है जहां ग्रामीण अपने समुदाय को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दे जैसे विकास योजना, बजट, सामाजिक कल्याण के पहलुओं पर चर्चा और निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं परियोजना द्वारा बच्चों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण पर कार्य हो रहा है। इस पर भी चर्चा होनी चाहिए।
बच्चों के प्रति अत्याचार को रोकने, बच्चों को स्कूल में ठहराव कैसे हो, बाल विवाह कैसे रुके इन सब मुद्दों पर भी ग्राम सभा में चर्चा होनी चाहिए। अंत में संस्था के सदस्य डॉ सुरेश प्रसाद साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में संस्था के स्वंय परियोजना के साधना बीरबंशी, श्रीमंत मंडल, विकास कुमार,साधु चरण महतो,अम्बुज महतो,माधुरी हाइबुरु सहित अन्य लोगों की सक्रियता रही।
Tags
DC Office - Saraikela kharsawan
JHARKHAND
Kharsawan
kuchai
MEETING
Saraikela
Saraikela kharsawan


