जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता नें अडानी, अंबानी ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार का सदस्य को हराया हैः विधायक सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें कार्यकर्ताओं के साथ किया समीक्षा बैठक, चुनाव के दौरान बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, पति को जित दिलाने में पत्नी किशमिश सिंकु नें निभाई अहम भुमिका हुई सम्मानित

समीक्षा बैठक में शामिल हुए जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गठबंधन दल के कार्यकर्ता से लेकर बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता

57 हजार वोट आज तक ना मधु कोड़ा लाया है और ना गीता कोड़ा


चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले बुथ स्तर से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं के साथ जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु नें अपने आवास जितूगढ़ा स्थित दुरलिपी में कार्यकर्ताओं के समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समीक्षा बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ताओं नें गरमजोशी के साथ विधायक सोनाराम सिंकु का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं नें विजय जुलूश निकालने का भी निर्णय लिए जिस पर विधायक सोना नें कहा की यह जित जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता और पार्टी तथा गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं की जित है। कार्यकर्ता ही पार्टी रिढ़ होती है।


सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को जहां आभार व्यक्त किया वहीं विधायक सोनाराम सिंकु नें कहा की आज हमलोगों के लिए खुशी का बात है कि कार्यकर्ता व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्नेह और आर्शिवाद मिला की दुसरी बार क्षेत्र की समस्याओं का निदान के लिए बिधानसभा भेजा गया मुझे। क्षेत्र की जनता का आवाज बनकर बिधानसभा में सभी मामलों को रखेगें और हमारी पहली प्राथमिकता है जनता का विश्वास पर खड़ा उतरना।





आज जहां भाजपा वालों नें अबुवा सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के खिलाफ गोलबंध होकर जनता को बरगलाने और पुंजी पत्तियों को लाल माट्टी का सपना दिखा कर तथा गोगो योजना का झुठा लाभ दिलाने के नाम पर ठगने का काम कर रहा इसे झारखंड की जनता नें गठबंधन दल को पूर्ण बहूमत देकर भाजपा को जबाब दे दिया है। आज जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता नें अडाणी अंबानी का परिवार को ही नहीं हराया बल्की देश का प्रधानमंत्री का परिवार को हराया। हमारे पास ना तो  कौई पैसा वाला है और ना पुंजीपत्ती वाला है। जल जंगल जमीन को बचाने के लिए बनाया है विधायक हम हर गांव में जनता के बिच जायेगें, गांव गांव तक जायेगें। आप लोगोँ के साथ सोनाराम सिंकु हमेशा खड़ा है। मुझे बदनाम करने कू लिए दुषप्रचार करने का कार्य किया गया है।


मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, टोंटो, के मतदाताओं गरीब, किसान मजदुर का बेटा को बड़े पैमाने पर मतदान कर जित दिलाया जिसका आभारी रहूंगा। आज तक के चुनाव नें ना गिता कोड़ा और ना मधुकोड़ा लाया 57 हजार वोट, लेकिन जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं नें बड़े पैमाने पर मतदान कर पहली बार 57 हजार वोट देकर सोनाराम सिंकु को जिताने का काम किया। विधायक सोनाराम सिंकु, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास की गरिमामई उपस्थित में हुई।


जगन्नाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, मंजीत प्रधान, सीताराम गोप, संजय हेंब्रम, सोनाराम कोड़ा, दिकु सवैयां, जय प्रकाश लागूरी मण्डल अध्यक्ष मथुरा लागूरी, दिनेश प्रधान, तिला तिर्की, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, विपिन लागूरी, सागर लागूरी, बुधराम पूर्ति, रामसिंह समद, सोनाराम समद, रंजन गोप, सूरज मुखी, मुजाहिद हुसैन, इकबाल अहमद, आविद हुसैन, गोनो चाम्पिया, क्रान्ति तिरिया, विक्रम हेंब्रम, मोहन बोबोंगा, राजू हेंब्रम, सोमनाथ सिंकु, जीतेन्द्र पुरती, महिला कांग्रेस से मंजू पूर्ति, सावित्री जराई, मेजों पिंगवा, झामुमो से बामिया मांझी पूर्व जिला परिषद्, मोटाई सिदधू, सीताराम मांझी, शंकर सोरेन साथ ही सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला 10 बूथ के कार्यकर्ताओं को एवं अपनी धर्म पत्नी श्रीमती किशमिश सिंकू को भी सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हज़ारों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post