पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश झा अचानक पहुंचे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पुलिस कैम्पो में


चाईबासा: पुलिस महानिरीक्षक,क, द०छो० प्रक्षेत्र, रॉची अखिलेश झा एवं मनोज रतन चौथे, भा०पु०से०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा द्वारा पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिलान्तर्गत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अवस्थित सेरेंगदा कैम्प, औरंगा कैम्प एवं लोढ़ाई कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया.


औचक निरीक्षण करने पहुंचे अखिलेश झा, भा०पु०से०,
निरीक्षण के क्रम में सेरेंगदा कैम्प, औरंगा कैम्प एवं लोढ़ाई कैम्प में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं जवानों को सुरक्षा संबंधित एवं “Know your Enemy” की गंभीरता को बताते हुए ब्रिफिंग की गई तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं जवानों का हौसला बढ़ाया गया.


साथ ही आम ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय हेतु मुण्डा, मानकी एवं ग्रामीणों से सम्पर्क स्थापित कर आम जनता की परेशानियों को सुना एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. साथ ही साथ फुटबॉल मैच का आयोजन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post