अवैध खनन करने वाले माफिया गिरोह सोना राम सिंकु को हराने के लिए सभी हथकंडे अपनाया था, लेकिन धन बल पर जन बल की जीत हुई
विधायक सूत्रों के अनुसार नया साल खनन माफिया के लिए शुभ नहीं रहेगा, राजस्व की चोरी करने वालों को विधायक बर्दाश्त नहीं करेंगें
लौह अयस्क की अवैध खनन और अवैध धुलाई करने वाले लोग विधायक के नजदीकी कार्यकर्ताओं के साथ सांठगांठ करने में जुट गए हैं: सुत्र
जामदा में खनन माफिया ने अपनी दो नंबरी धंधे में विधायक को शामिल करने की अफवाह फैला रहे हैं, विधायक की ईमानदार क्षवि पर दाग लगाने की साजिश रची जा रही है: सुत्र
खनन विभाग के अधिकारी पर अवैध खनन कराने का मामला दर्ज किया जा सकता है, होगी बड़ी करवाई। आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया जा सकता है। सुत्र
वन अधिकारियों का नेटवर्क खनन माफिया से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है: सुत्र
रांची डेस्कः जामदा के खनन माफिया ने विधायक सोना राम सिंकु से मिलने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का परिक्रमा करते नज़र आ रहे हैं। हां यह वही खनन माफिया लोग हैं जिसने सोना राम सिंकु को हराने के लिए अपना दम खम लगा दिया था, कई तरह से सोना राम सिंकु के खिलाफ साज़िश रची और आरोप लगाए। आज जब विधायक सोना राम सिंकु अवैध खनन पर अंकुश लगाने की पहल शुरू कर दी है तो खनन माफिया के बीच बेचैनी बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार खनन माफिया के छोटे प्यादे विधायक से मिलने के लिए विधायक के कार्यकर्ताओं का सहारा लेने पर मजबूर हो रहे हैं, जिस कार्यकर्ता को खनन माफिया ने अपनी जूती के बराबर नहीं समझते थे, आज उनके सामने जी हजूरी करते नज़र आ रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर अवैध खनन और अवैध धुलाई करने का मामला सामने आने के बाद विधायक सोना राम सिंकु गंभीर हो गए हैं।
सूत्रों की माने तो खनन माफिया अपने बॉस को विधायक से बात करने का दबाव बना रहे हैं। खनन माफिया सक्रिय रूप से जामदा और नोवामुंडी छेत्र में अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को पर टन 300 रुपए बांटने की बात सामने आई है वहीं राजनीतिक पार्टी को 200 रुपए प्रति टन फिक्स किया गया है। खनन विभाग को 100 रू प्रति टन दिए जाने की सुचना है। इससे स्पष्ट होता है कि पुरा सिस्टम को खनन माफिया खरीद लिया है, इस लिए किसी प्रकार का डर भय माफिया गिरोह को नहीं है।
खनन माफिया का कनेक्शन सीएम हाऊस से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। बीते विधानसभा चुनाव में खनन माफिया भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान लगा दिया था, लेकिन धन बल पर जन बल की जीत हुई। सोना राम सिंकु को खनन माफिया के लोग अपनी काली कमाई का हिस्सा बनाने में प्रयास तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार विधायक के ईमानदा और साफ छवि पर दाग लगाने का प्रयास जामदा के खनन माफिया साज़िश रच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक ने खनन माफिया के सम्पर्क से कोसों दूर हैं।
विधायक के नजदीकी सूत्रों के हवाले से सरकार को चुना लगाने वाले यानी अरबों रुपए का राजस्व हानि, राजस्व चोरी करने वालों को विधायक का समर्थन नहीं मिल सकता है।
