विधायक सोना राम ने सिंकु ने ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडे से कोटगढ फॉरेस्ट डाक बंगला से जटिया बाजार और जटिया बाजार से जटिया मोड़ तक पथ का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण करने की मांग के साथ साथ मैंरमसाई नाला पर पुल निर्माण की मांग की

चुनाव के पूर्व भी विधायक सोनाराम सिंकु नें तत्कालिन मंत्री डॉ इरफान अंसारी से भेंट कर मांग रखी थी


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु नें मंगलवार को राँची में झारखण्ड सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपिका पांडे से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र के जर्जर सड़कों व पुल-पुलिया का निर्माण संबंधित मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मंत्री को बताया की मेरे विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अति महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील सड़क का सुदृढ़ीकरण का कार्य कराने का प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति के पश्चात् प्रशासनिक स्वीकृति हेतु 2023 में मुख्य अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, राँची के द्वारा भेज गया है।

इन सड़कों व पुल-पुलिया का निर्माण की मांग रखी विधायक सोनाराम सिंकु ने

इसमें कोटगढ़ फॉरेस्ट डाक बंगला से जेटिया बाजार तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 7.670 किलोमीटर। जेटिया बाजार से जेटिया मोड़ भाया द्वारसाई पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य। उपरोक्त सड़क एनएच-320डी जगन्नाथपुर- नोवामुण्डी को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क है। साथ ही दो प्रखण्ड मुख्यालय को जोड़ने तथा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के अति संवेदनशील टोंटो प्रखण्ड, गोईलकेरा प्रखण्ड एवं मनोहरपुर प्रखण्ड के सीमाना क्षेत्र को भी जोड़ती है। यूं कहा जा सकता है कि सुदूर ग्रामीण एवं वन क्षेत्र का एकमात्र लाईफलाईन सड़क है।

इन जर्जर सड़कों की वजह से वोट बहिष्कार की नौबत आ रही थी

सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं जर्जर होने के कारण छोटे-बड़े वाहनों का आवगमन पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। ज्ञात हो की विधायक सोनाराम सिंकु नें पूर्व में तत्कालिन ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी को पत्र लिख कर अवगत कराते हुए कहा था की सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण जनता त्राहिमाम कर रही है तथा आक्रोश बढ़ने के कारण होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की नौबत आ रही थी।

पुनः इसी मामले को लेकर एक बार मंगलवार को मंत्री दीपिका पाण्डें से मुलाकत कर जनहित एवं विकास हित में ग्रामीण जनताओं को आवगमन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र उपरोक्त दोनो प्रस्तावित सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति दिया जाये। इसके अलावे मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अन्तर्गत जगन्नाथपुर प्रखंड अंर्तगत एन0एच0 320 डी मुख्य सड़क मैरमसाई से मानकिसाई के बीच लोकल नाला पर पुलिया निर्माण कराने की आवश्यकता है। उक्त पुलिया का डीपीआर तैयार करने तथा समय पर स्वीकृति दिलाया जाने की मांग किया गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post