जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी से जामदा रेफरल हॉस्पिटल का नव निर्माण कराने एवं समुचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का किया मांग

मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री इरफान को सौंपा मांग पत्र

बड़ाजामदा अस्पताल की दयनीय स्थिति को देख कर काफी दुख होता है, इस अस्पताल की जर्जर भवनों बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कल्पना नहीं की जा सकती हैः विधायक सोना सिंकु


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी से जामदा रेफरल हॉस्पिटल का जर्जर भवन का नव निर्माण कराने एवं समुचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने मांग पत्र में बड़ाजामदा स्थित फैसिलिटी एंड अप कमिंग हेल्थ वेलनेश सेंटर के बाबत कहा कि यह अस्पताल खनन क्षेत्र और सारंडा वन ग्रामों के सेंटर प्वाइंट में अवस्थित है। बड़ाजामदा अस्पताल की दयनीय स्थिति को देख कर काफी दुख होता है।




इस अस्पताल की जर्जर भवनों बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कल्पना नहीं की जा सकती है। जंगल क्षेत्र के गरीब आदिवासी जनता अपनी ईलाज के लिए इसी हॉस्पिटल पर आश्रित हैं, किसी प्रकार की आवश्यक सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरे राज्य अथवा निजी अस्पताल में इलाज कराने को मरीज बाध्य हैं। कहना है कि खनन क्षेत्र और सारंडा वन ग्रामों के सेंटर पॉइंट के रूप में अवस्थित जामदा रेफरल हॉस्पिटल की दयनीय दशा को देख कर काफी दुख होता है।



इस जर्जर भवनों में कैसे स्वास्थ्य सेवा की कल्पना की जा सकती है, यह सोचनीय विषय है। जंगल क्षेत्र के गरीब आदिवासी जनता अपनी ईलाज के लिए इसी हॉस्पिटल पर आश्रित हैं, किसी प्रकार की आवश्यक सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरे राज्य अथवा निजी अस्पताल में इलाज कराने पर बाध्य हैं।

आपके स्वास्थ्य मंत्री बनने से मुझे मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता को आपसे काफी उम्मीदें हैं। आप अपने विभाग से इस रेफरल हॉस्पिटल को पुनः नव निर्माण कराने, सेल कम्पनी, टाटा स्टील अन्यथा जिला के DMFT फंड से कराने की मांग किया है। साथ ही रेफरल हॉस्पिटल को पुनः नव निर्माण कराने, सभी स्वास्थ्य केंद्र में Ultrasound, Digital एक्सरे, के साथ साथ सभी प्रकार के खुन जांच की व्यवस्था एवं सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post