कांग्रेस के हाथ छाप पर वोट देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को करें मजबूत
गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की
चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वालें विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। रविवार को महागठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु ने दिरीबुरू पंचायत के पांड्राशाली, नयागांव, दिरीबुरू, खासजामदा, बड़ाबालजोड़ी, नोवामुण्डी बस्ती के गुंडीजोड़ी, मेरेलगड़ा, कोटगढ़ पंचायत के कुटिंगता मुण्डासाई, कोटगढ़ स्कूल मैदान, पोखरपी पंचायत के लोकेसाई, लातारसाई, जेजोसुकर, पोखरपी, सेलदौरी व गितिकेंदू आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों का समर्थन हासिल किया।
उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके ठोस समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत करनें के लिए बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया। इस जनसंपर्क अभियान में गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के साथ झामुमो के नोवामुण्डी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी, नोवामुण्डी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजित प्रधान मुख्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के पक्ष में हाथ छाप पर बटन नंबर 2 दबाकर मतदान करने का आग्रह किया।
सोनाराम सिंकु ने लोगों से अपील किया कि चुनाव में महागठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी के हाथ के निशान को चुनकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करें और झारखंड में सुशासन और जनसेवा को समर्पित विकासोन्मुखी झामुमो सरकार बनाएं।वहीं यह भी कहा गया की भाजपा को किसी हाल में सत्ता में आने नहीं दिया जाएगा। पांच साल सत्ता से बाहर रहने के कारण इनकी बौखलाहट इस कदर हावी रही कि हर दिन सरकार गिराने की साजिश रचते रहे। मगर हमारी सरकार ने पूरी ताकत से उनका मुकाबला किया। हमारी सिंगल इंजन की सरकार उनके डबल इंजन की सरकार से बेहतर चला। एक बार फिर से झारखंड में इंडिया गठबंधन की वापसी होने जा रही है। इसलिए जनता भाजपा के झांसे में नहीं आए।
चूंकि हेमंत सोरेन सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की योजना लेकर आई। महिलाओं को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन समेत कई योजनाएं शुरू की है। इसलिए गठबंधन के प्रत्येक कार्यकर्ताओ को पूरे जोश के साथ इस चुनाव को लड़ना है। हमारे पास कार्यकर्ता का जोश, आत्मविश्वास और जनता का प्यार है। इस सहयोग को हमें वोट में बदलने की जरूरत है। हमें एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ाना है। हमें उम्मीद है कि जनता जिस प्रकार समर्थन दे रही है उसे हम अपने लक्ष्य तक अवश्य पहुंच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिस प्रकार मतदाताओं ने महागठबंधन को समर्थन और प्यार दिया, उससे भी बढ़कर इस चुनाव में सहयोग करें। क्योंकि हमें अधिक से अधिक रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करना है। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की जिम्मेदारी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राजद गठबंधन के हर एक कार्यकर्ताओं के ऊपर है।
Tags
Assembly Election
Chaibasa
CONGRESS
ELECTION
JHARKHAND
JMM
MLA - Sonaram Sinku
PASCHIMI SINGHBHUM
Public Relations Campaign





