सोनाराम सिंकु को जिता कर दोबारा हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए झामुमो ने कमान संभाला, बैठक में बनेगी रणनीति

हेमन्त सोरेन का मैंनेजमेंट संभाल रहे पिंटो श्रीवास्तव ने झामुमो के लोग से कहा है कि विधायक के साथ तालमेल बिठाने और संयुक्त बैठक कर सोना राम के लिए एक जुट रहने की बात कही है



चाईबासा/संतोष वर्मा: झामुमो के लोग का सोना राम सिंकु के प्रति नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए अपने लोगों को सारे मतभेद और नाराजगी को भुला कर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी जान से काम करने के लिए पिंटो श्रीवास्तव ने कहा. उन्होंने यहां तक कहा है कि आप गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने और हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करें.

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय समिति भीतर घात करने वाले पर नजर रखे हुए हैं, इस चुनाव में पार्टी का सच्चा सिपाही अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने और अपनी सरकार दोबारा बनाने के लिए बूथ स्तर पर काम करेंगे. आज का चुनाव हेमन्त सोरेन v/s भाजपा के केंद्र सरकार के बीच हो रही है. छोटानागरा के सभा से हेमंत सोरेन ने स्पष्ठ कर दिया है कि जगन्नाथपुर से सोना राम को जीता कर फिर से दोबारा हमारी सरकार बनाने के लिए वोट कीजिए.

सांसद जोबा मांझी भी सोना राम सिंकु को जिताने और हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए झामुमो के लोग कमर कस लें. हेमंत के सभा के बाद से झामुमो के लोग उत्साहित हैं. सारे तरह के विवाद और भाजपा का डमी प्रत्याशी होने के मामला पर विराम लग गया है.

झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम को जिम्मेदारी दी गई है आपने पार्टी के लोगों को एक जुट करने का, और नाराजगी को भुला कर, इगो को खत्म करने के साथ साथ हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जगन्नाथपुर में बैठक की जा रही है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post